छत्तीसगढ़

सर्चिंग पर निकले जवानों पर गिरी बिजली : इंद्रावती सातधार के पास हादसा, दो जवानों की गई जान

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले के दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के टीम के साथ दोनों जवान इंद्रावती सातधार के पास सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें
Dantewada District Hospital
दोनों जवानों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया था 

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि, दोनों जवान बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन में थे। बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान इंद्रावती सातधार के पास सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों जवानों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।  

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

Related Articles

Leave a Reply