देश

चोर-चोर कहकर दौड़ाया, भागकर ओवरब्रिज के पोल पर चढ़ा, 8 घंटे वहीं रहा, फिर लगा दी छलांग; मौत

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फुट ओवरब्रिज से एक युवक ने छलांग लगा दी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई. दरअसल, बच्चा चोरी के शक में गांववालों की ओर से पीछा किए जाने से युवक फुट ओवरब्रिज पर चढ़ गया था. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उसे नीचे उतारने के लिए करीब आठ घंटे तक प्रयास किया गया. लेकिन वह तैयार नहीं हुआ, ओवरब्रिज से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई.

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास मंगलवार की सुबह दो संदिग्ध युवकों को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर दौड़ा लिया. एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका दूसरा साथी वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बने फुट ओवरब्रिज के पोल पर चढ़ गया. करीब आठ घण्टे तक युवक ऊपर चढ़ा रहा. जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतारने के लिए हर सम्भव प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी.

See also  17 बार झेला हमला, 7 राज्यों में जमीन, 'रत्न भंडार' का रहस्य… जानें अद्भुत जगन्नाथ मंदिर का इतिहास

समझाते रहे पुलिसवाले, लेकिन नहीं माना युवक
युवक के फुट ओवरब्रिज पर चढ़े होने ही सूचना जैसे ही जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा को हुई. तत्काल उन्होंने एम्बुलेंस समेत पुलिस, फायरब्रिगेड और NHAI की टीमें लगा दी. युवक को बचाने के लिए बड़ी सीढियां और जाल लगाए गए. इतना ही नहीं, फुट ओवरब्रिज के नीचे ऊंचे वाहन खड़े कर दिए गए थे. युवक से बातचीत करने में पुलिस के अधिकारियों ने कई घण्टों कड़ी मशक्कत की. लेकिन युवक ने किसी की एक न सुनी.

8 घंटे बाद लगा दी छलांग
करीब 8 घंटे बीतने के बाद अचानक युवक ने फुट ओवरब्रिज से दूसरे तरफ छलांग लगा दी. नीचे गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया. एंबुलेंस की मदद से तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

See also  दिल दहला देने वाली घटना: मां ने की 8 माह के मासूम बेटे की हत्या, पति से झगड़े के बाद बच्चे पर उतारा गुस्सा

बिहार का रहने वाला था युवक
फुट ओवरब्रिज से छलांग लगाकर जान देने वाले युवक के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ. उसकी पहचान अविनाश कुमार निवासी बिहार के समस्तीपुर रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?
इस संबंध में सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक फुट ओवरब्रिज के पोल पर चढ़ गया था, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड और NHAI की टीमें लगाई गई थी. युवक से बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ. फुट ओवरब्रिज से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक बिहार का रहने वाला था.

See also  हनीमून पर कश्मीर पहुंचा दंपति, दूल्हे का मोबाइल देख दुल्हन का चकराया माथा… टूटने की कगार पर शादी

Related Articles

Leave a Reply