छत्तीसगढ़

दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत… ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत, 2 घायल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दो तेज रफ्तार ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है. भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक में सवार चालक और क्लीनर की मौत हो गई है. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे 43 कुछ घंटो के लिए जाम रहा.

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटमी गांव में हुआ है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग परिवर्तित कराया. ट्रक के केबिन शव बुरी तरह से फंस गए हैं, जिसे निकालने के लिए कटर का उपयोग किया जा रहा है. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रहा है.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply