छत्तीसगढ़

6 दिसंबर को होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा : फिर से नहीं करना होगा आवेदन, अधिसूचना जारी

रायपुर। सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा अब 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित होनी थी, जिसे हाईकोर्ट के आदेश पश्चात दो दिन पूर्व ही निरस्त कर दिया गया था। बुधवार को अधिसूचना जारी कर कर्मचारी चयन मंडल ने नवीन तिथियों की घोषणा की है, साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पोर्टल 15 अक्टूबर से प्रारंभ किए जाने की सूचना भी जारी की गई है। 

ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे। अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। त्रुटि सुधार के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। इस दौरान दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के दिव्यांग ही आवेदन कर सकेंगे, जिन्हें न्यायालय के आदेश पश्चात उक्त भर्ती के लिए योग्य माना गया है।

See also  सौम्या चौरसिया को राहत : आय से अधिक संपत्ति केस में विशेष कोर्ट ने दी जमानत, दो साल से जेल में हैं बंद 

पोर्टल केवल उन दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए खोला गया है, जिन्हें हाईकोर्ट के निर्देश पश्चात बाद में पात्र श्रेणी में रखा गया। जो अभ्यर्थी पूर्व में ही इसके लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें पुनः आवेदन अथवा किसी तरह की प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा केंद्र 16 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे। पाठ्यक्रम सहित अन्य चीजें पूर्ववत ही रहेंगी। इसके कोई बदलाव नहीं किया गया है। विस्तृत अधिसूचना कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट में 7 अपलोड कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply