छत्तीसगढ़

पहाड़ी पर दिखे 5 तेंदुए : वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों में दहशत का माहौल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहाड़ी पर 5 तेंदुओं को देखा गया है। शहर से महज 5 किलोमीटर दूरी में 5 तेंदुओं के देखे जाने से लोगो में दहशत का माहौल है। फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। डीएफओ आलोक बाजपेयी ने इसकी पुष्टि की है लेकिन तस्वीर को कुछ समय पुराना बताया है।

दरअसल शहर से सटे डुमाली गांव की पहाड़ी पर 5 तेंदुए के समूह नजर आए। जिसके बाद वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को शाम ढलने के बाद घर से नही निकलने चेतावनी दी गई है। रात में घरों के बाहर की लाइट चालू रखने की दी सलाह भी दी गई है। रात होते ही पहाड़ी से नीचे उतर रहे तेंदुए। 16 सितंबर की शाम को 5 तेंदुए देखे गए थे।

See also  गौरेला पेंड्रा मरवाही में रोपा लगाने गए मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 20 घायल, 4 की हालत गंभीर

ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी 

ग्रामीणों ने तेंदुओं को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। साथ ही आसपास के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जंगली जानवर कई बार ग्रामीणों पर अटैक कर चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन अमले की टीम निगरानी कर रही है। 

kanker
शाम होते ही पहाड़ी के नीचे उतर रहे तेंदुए

ट्रैप कैमरा लगा रहा वन विभाग 

डुमाली पहाड़ी से उतरकर रात में  सड़क किनारे पहुंचा तेंदुआ, मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तस्वीर कैद की थी। पहाड़ी पर दो दिन पहले 5 तेंदुए दिखाई देने के बाद से ही वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। डीएफओ आलोक बाजपाई ने इलाके का निरीक्षण किया। तेंदुओं के पल-पल के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग ट्रैप कैमरा लगा रहा है। 

See also  अमित बघेल ने किया थाने में सरेंडर, पुलिस ने 5 हजार रुपए का रखा था इनाम

Related Articles

Leave a Reply