छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े किराना दुकान संचालक से ठगी: खुल्ले मांगने के बहाने बदमाश ने लगाया चूना, एक ही सीरियल नंबर वाले नकली नोट थमाकर हुआ फरार

धमतरी। जिले के फरसगांव में किराना दुकान संचालक को एक अज्ञात बदमाश ने 2500 रूपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने दुकान संचालक को 500-500 रूपये का खुल्ला देने की बात कही और फिर उसे नकली नोट थामकर मौके से फरार हो गया। इस घटना का एक वीडियो वायरल है जिसमें पीड़ित दुकान संचालक अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रहा है। मामला सिहावा थाना इलाके का है।

See also  11 पूर्व सरपंच जाएंगे जेल: SDM कोर्ट ने जारी किया आदेश, सरकारी राशि डकारने और आदेश की अनदेखी की मिली सजा

बता दें कि पीड़ित दुकान संचालक का नाम दयाराम मरकाम है। पीड़ित ने बताया कि आज सुबह एक अनजान व्यक्ति दुकान पर आया और मजदूरों को पैसे देने के बहाने पहले ₹3000 का खुल्ला मांगने लगा। मना करने पर उसने ₹2500 का खुल्ला मांगा। खुल्ला देने के बाद वह पैसे लौटाने में हिचकिचा रहा था। दोबारा कहने पर जब उसने पर्स से पैसे निकाले, तो वह नोटों को छांटने का नाटक करने लगा। आखिर में उसने शर्ट की ऊपरी जेब से पैसे निकालकर उसे दिए और तुरंत मौके से चलता बना।

See also  4 दिन में फिर बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, रायपुर में 104 रुपये के पार, और हो सकता है महंगा

Related Articles

Leave a Reply