छत्तीसगढ़

SDM-नायब तहसीलदार सहित चार लोगों ने लाठी-डंडे से पीट – पीटकर की एक ग्रामीण की हत्या, दो घायल

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंसपुर में राजस्व अधिकारियों पर तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा रविवार देर शाम राजस्व टीम के साथ हंसपुर गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि टीम वहां बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के लिए गई थी।

See also  बिलासपुर में स्कूली छात्र का 'खौफनाक' अपहरण, चाकू की नोक पर स्कूल के सामने से उठाया, कार में ले जाकर पीटा

आरोप है कि रात में सरना के पास तीन ग्रामीणों को रोककर उनके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई। इसके बाद तीनों को वाहन में बैठाकर कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में एक ग्रामीण की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया, जहां इलाज के दौरान राम नरेश राम (60) की मौत हो गई। अन्य दो घायल अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) का इलाज जारी है।

See also  महामाया मंदिर परिसर में सनसनी: पवित्र कुंड में बिछाया गया मौत का जाल? 4 कछुओं की मौत से उठे गंभीर सवाल

घायलों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और पूछताछ के नाम पर मारपीट की गई। उनका आरोप है कि उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि ग्राम हंसपुर में अवैध बक्साइट उत्खनन की शिकायत मिली थी। ग्रामीणों द्वारा एक बक्साइट से लदा ट्रक पकड़े जाने और कथित ब्लैकमेलिंग की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी।

See also  पोस्ट ऑफिस में 3 करोड़ रुपए का घोटाला: ब्रांच मैनेजर महीनों से लापता, कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए कुसमी थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच के लिए विश्व दीपक त्रिपाठी भी कुसमी पहुंचे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, एसडीएम, नायब तहसीलदार समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply