जांजगीर चांपा

विश्व आदिवासी दिवस: विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए सामाजिक एकता महत्वपूर्ण – विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत

कंचनपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर समारोह का आयोजन,

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि किसी भी समाज को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने समाज में एकता का होना अनिवार्य है। वे आज सक्ती विकासखंड के ग्राम कंचनपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डाँ. महंत ने आदिवासी परंपरा के अनुसार देवी -देवताओं की पूजा अर्चना कर सर्व आदिवासी समाज की सुख समृद्धि की कामना की। समाज के पदाधिकारियों की मांग पर कंचनपुर में सामुदायिक भवन बनाने पर भी सहमति व्यक्त की।

डॉ. महंत ने कहा कि पूरे विश्व के विभिन्न आदिवासी समुदाय को एकता में पिरोने के लिए विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जाता है। पूरे विश्व में 5000 से अधिक आदिवासी समुदाय अलग-अलग स्थानों में निवास करते हैं। इनकी बोली भाषा भी अलग- अलग है। डॉ महंत ने कहा कि आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी आदिवासी समुदाय में एकता जरूरी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण होता है। साथ ही विभिन्न समुदाय को एकता में पिरो कर समाज को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है। समाज की सभ्यता, संस्कृति, परंपरा को संरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए समाज को जागरूकता के साथ आगे आने की आवश्यकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियां और समाज के संबंध में गलत धारणाओं को दूर करने की जरूरत है। संयुक्त कलेक्टर श्री भास्कर सिंह मरकाम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

See also  हनुमान धारा में तीन बच्चे लापता—साइकिल, कपड़े मिले; SDRF की तलाश जारी

Related Articles

Leave a Reply