छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: पोड़ी दल्हा के खेत में मिला तीन फीट का मगरमच्छ

जांजगीर-चांपा: अकलतरा के पोड़ी दल्हा गांव में कल तीन फीट का मगर पकड़ा गया है और उसे क्रोकोडाइल पार्क छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि सुबह अभिषेक नामक युवक अपने खेत गया था जब वह खेत पहुंचा तो एक मगर का बच्चा धूप सेंकते हुए दिखाई दिया उसने विडियो दूर से बनाई और वन विभाग को सूचना दी। इतने में हलचल पाकर मगर पानी में चला गया। खेत में पानी भराव से छोटी सी तलैया जैसी बन गई थी। वन विभाग सूचना पर आये और पांच घंटे की मशक्कत से मगरमच्छ को पकड़ा गया। माना जा रहा है कि ये मगरमच्छ पास ही स्थित मूर्रा तालाब से आया है और मुर्रा तालाब जो काफी बड़ा है, उसमें कई मगरमच्छ है और वहीं से निकल कर यह शिशु मगरमच्छ पहुंचा है। मगरमच्छ को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी ।

See also  10 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ट्रक में भरकर ले जा रहे थे यूपी

Related Articles

Leave a Reply