छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

छोटी-छोटी बात पर हत्या: एक ने पत्नी पानी लेकर नहीं आई तो मार डाला, दूसरे ने महज शक में ले ली युवक की जान

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के दो अलग-अलग जगहों से हत्या का मामला सामने आया है। पहली घटना कुरदा गांव की है। पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना चिखली गांव की है। एक सिरफिरे पति ने पत्नी से पीने के लिए एक गिलास पानी मांगा। जब पत्नी ने पानी देने से मना किया तो उसने फावड़े से उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। 

See also  मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 50 फीट तक घसीटने से मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे किया चक्काजाम

पहली घटना कुरदा गांव की है, जहां मृतक सौखीलाल जांगड़े की पत्नी किरन जांगड़े ने 23 जून को पति के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सौखीलाल जांगड़े की तलाश में जुट गई थी। किरन जांगड़े ने बताया था कि उसका पति गांव के ही अमरजीत बंजारे के साथ गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस ने अमरजीत बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

See also  अंबिकापुर में दिनदहाड़े लूट; बैंक से धान बोनस निकाल कर घर लौट रही युवती से 38 हजार छीने

आरोपी की निशानदेही पर शव को किया बरामद

इसके बाद आरोपी युवक ने हत्या करना कबूल किया। आरोपी अमरजीत ने बताया कि, उसकी पत्नी से सौखीलाल बात करता था। जिस वजह से वह सौखीलाल को सुनसान जगह ले गया और उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने शव को दूसरे गांव ले जाकर छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

See also  भिलाई की युवती की राजनांदगांव के रिसॉर्ट में मिली लाश, साथी हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस…

Related Articles

Leave a Reply