छत्तीसगढ़बिलासपुर

कार ने बाइक को मारी टक्कर, फिर पलटी : 20 फीट तक घसीटा, एक की मौत , दो घायल

बिलासपुर। तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार को चपेट में लेते हुए 20 फीट तक घसीटते हुए ले गई. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. हादसा बीते देर रात नेशनल हाइवे पर रतनपुर के गहलोत ढाबा के पास हुआ. रतनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  पसंद की लड़की से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

रतनपुर के महामाया पारा निवासी रूपेश दुबे शुक्रवार की रात मेन रोड में अपनी पल्सर बाइक से घूमने गया था. देर रात वह नेशनल हािवे पर गहलोत ढाबा के पास बाइक पर सड़क पार कर रहा था. उसी समय बिलासपुर की ओर आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद 20 फीट तक घसीटते ले गई. हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क से दूर जाकर पलट गई.

See also  मां ने 4 माह के मासूम को पटककर उतारा मौत के घाट, खाना बनाते समय रोने पर वारदात को दिया अंजाम

हादसे रूपेश दुबे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के दौरान कार सवार दो युवक अंदर फंस गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किसी तरह बाहर निकले. कार सवार दोनों युवक भी घायल हैं. घटना के बाद दोनों पाली पहुंच गए, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रूपेश दुबे के शव को अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है.

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

Related Articles

Leave a Reply