छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 24 वाहन चालक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 17 अगस्त से 19 अगस्त तक तीन दिवसीय अभियान में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की।

इस दौरान 24 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

इसी तरह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती बरती गई। ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना जैसे मामलों में कुल 319 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर समन शुल्क वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply