देश

नहीं मिलेगी मोटरसाइकिल की चाबी… इतना सुनते ही बेटे ने लिया चाकू और पिता की गोदकर ले ली जान

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बेटे ने अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी. बेटा डीपीएस यमुनापुरम में 10वीं की क्लास में पढ़ता है. बेटे ने कहीं जाने के लिए पिता से बाइक की चाबी मांगी थी. पिता ने चाबी देने से इनकार कर दिया. इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. बेटे ने गुस्से में आकर रसोई से चाकू ली और पिता पर कई हमले कर दिए. वहीं पिता को मां के साथ इलाज के लिए अस्पताल ले गया.

यमुनापुरम कॉलोनी में रहने वाले पवन कुमार ऊर्जा निगम में बिजली चोरी निरोधक थाना में तैनात थे. चार पहले ही वो आगरा से बुलंदशहर आए थे. पवन की पत्नी शिक्षिका हैं वो खुर्जा के किर्रा गांव में पढ़ती हैं. उनका 15 वर्षीय बेटा यमुनापुरम के डीपीएस स्कूल में 10वीं की कक्षा में पढ़ता है.

See also  सड़क हादसा: खरसिया की तरफ से आ रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

चाकू से किए कई हमले
जानकारी के मुताबिक पवन कुमार गाजियाबाद के मुरादनगर के गांव सुराना के रहने वाले थे. पवन बिजली विभाग में बिजली चोरी निरोधक थाना में तैनात थे. परिजनों ने बताया कि बीते दिन देर शाम बाइक की चाबी को लेकर बेटे से कहासुनी हो गई थी. बेटे ने गुस्सा हो कर रसोई से चाकू लाया और पिता के सीने में एक के बाद एक कई हमले कर दिए. चाकू के हमलों से घायल हो कर पवन कुमार जमीन पर गिर पड़े. वहीं पत्नी सविता ने आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंची तो देखा कि पवल लहूलुहान हालत में जमीन में पड़े हैं और बेटे के हाथ में खून से सना चाकू था. पति को लथपथ हालत मे जमीन पर पड़ा सविका की चीख निकल गई.

See also  देश में अगले साल से शुरू होगी जनगणना! लोकसभा सीटों के परिसीमन का साफ होगा रास्ता

बेटे को सुधारना चाहते थे पवन
पवन कुमार बेटे की गलत संगति से परेशान थे इसीलिए उन्होंने अपना तबादला आगरा से बुलंदशहर कराया था. पवन कुमार अपने एकलौते बेटे को सुधारना चाहते थे. परिजनों की माने तो बेटे अक्सर बिना बताए रात को घर से गायब रहता था. बहन कुमार चाहते थे कि उनका बेटा गलत संगति में न पड़े.

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है. सामने आया है कि बाइक की चाबी को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया था. बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर चाकू से हमल कर दिया. हमले से वो बुरी तरह घायल हो गए.

Related Articles

Leave a Reply