छत्तीसगढ़रायगढ़

10 से ज्यादा लोगों ने महिला से किया गैंगरेप:पहले दोस्त फिर उसके साथियों ने किया दुष्कर्म; मेले से लौट रही थी

रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह सोमवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया। मामले में मंगलवार को FIR हुई है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर
आदिवासी महिला से गैंगरेप में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं।

आदिवासी महिला से गैंगरेप में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं।

महिला ने खुद थाने पहुंचकर की शिकायत

महिला अपने दोस्त के साथ लौट रही थी। पहले उसने ही रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

6 आरोपी अलग-अलग जगहों से अरेस्ट

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि महिला से कुछ आरोपियों ने गलत काम किया है। शिकायत आने के बाद तत्काल टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। 6 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की स्थिति अभी सामान्य है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply