छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी:पति ने मोबाइल गिरवी रखा तो हुआ विवाद; डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

जांजगीर-चांपा जिले में नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के खोखसा गांव की है। पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी अनुसार कोरबा की रहने वाली सुमन प्रजापति (19) ने खोखसा के रहने वाले संदीप चौहान से डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। संदीप चौहान ने पूछताछ में बताया की पैसा नहीं होने के कारण सुबह उसने अपने नए मोबाइल को जांजगीर में जान पहचान वाले के पास गिरवी रखा था।

See also  JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई : चप्पल के अंदर छिपाकर Exam सेंटर ले गया था मोबाइल

मोबाइल गिरवी रखा तो हुई नाराज

मोबाइल को गिरवी रखने के कारण सुमन नाराज हो गई और मोबाइल वापस लाने की बात कहते हुए विवाद करने लगी। जिसके बाद मोबाइल लेने जांजगीर चला गया था। 9.30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि सुमन फांसी के फंदे से लटकी हुई है।

See also  बेटे की 'शैतानी' से दंपती के बीच झगड़ा: रायपुर में पत्नी ने लगाई फांसी, मौत के बाद परिजनों के बीच जमकर मारपीट

गमछे को रस्सी बनाकर लगाई फांसी

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा गया। नवविवाहिता सुमन ने छोटी प्लास्टिक की कुर्सी के सहारे गमछे को रस्सी बनाकर फांसी लगाई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

Related Articles

Leave a Reply