छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : चरित्र शंका से परेशान पत्नी ने तकिये से दबाकर की पति की हत्या, कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चरित्र शंका को लेकर आए दिन होने वाली मारपीट और गाली-गलौज से तंग आकर पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

मामला चाम्पा थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम सोमराज बड़ाईक (35 वर्ष) और आरोपी पत्नी का नाम दुर्गा बड़ाई (35 वर्ष, निवासी मंझली तालाब, चाम्पा) है।

See also  जांजगीर चाम्पा : आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..

पुलिस के मुताबिक, मृतक रोज शराब पीकर पत्नी को चरित्र शंका की बात पर मारपीट करता था। रविवार शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान परेशान पत्नी ने गुस्से में आकर तकिये से दबाकर पति की हत्या कर दी।

मामले की जानकारी मृतक के साले संजय थवाईत ने पुलिस को दी। उसकी रिपोर्ट पर थाना चाम्पा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया जब्त कर लिया है।

See also  आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही यह बात

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर महिला आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply