छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर चांपा। थाना जांजगीर पुलिस द्वारा ग्राम बिरगहनी (च) में एक सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सायबर अपराध और सायबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सायबर क्राइम, ऑनलाईन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन या ओटीपी साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें, और अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

इसी प्रकार, पी.एम. किसान योजना एप्लीकेशन के बारे में वाट्सएप मैसेज आने पर उसे डाउनलोड न करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, टेलीग्राम पर अधिक लाभ का लालच देने वाले शेयर ट्रेडिंग से भी सावधान रहने की चेतावनी दी गई।

वर्तमान समय में सायबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी और आरक्षक दिलीप सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply