कोरबाछत्तीसगढ़

9वीं की छात्रा की घर से दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

कोरबा। कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी मोहार में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी छात्रा पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा के इस कदम से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply