छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर: सात किलो गांजा के साथ आरोपी पकड़ाया

जांजगीर-चांपा@मानस-वार्ता। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ परिवहन करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस/ सायबर टीम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक पर विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्यायालय पेश किया गया।
अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के संबंध में विवेक शुक्ला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के द्वारा दिये गये निर्देशन में व अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व एसउचांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना बम्हनीडीह द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम गोविंदा में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी गोपाल कृष्ण यादव निवासी वार्ड नं. 18 हसवा बलौदा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार के कब्जे से 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 20,000/हजार रूपये एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 15000/ रूपये, जुमला 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती 35000/ रूपये का आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद किया जाकर विधिवत कार्यवाही किया गया।

See also  SIR फॉर्म भरने का अंतिम दिन आज: अगर आपने अब-तक नहीं भरा, तो करना होगा ये काम

Related Articles

Leave a Reply