छत्तीसगढ़

प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या, एसपी सहित आलाधिकारी पहुंचे मौके पर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या सनसनीखेज मामला समाने आया है. जहां सूरजपुर कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या (Double Murder) कर दी गई है. दोनों की लाश घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में संदिग्ध हालात में मिली है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

फिलहाल, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

See also  राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात, एसबीआई से एमओयू—बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक बीमा कवर

Related Articles

Leave a Reply