छत्तीसगढ़

SP कार्यालय के सामने सरंपच पति की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, कार्रवाई में जुटी पुलिस

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सरपंच के सुसाइड का मामला सामने आया है. पुलिस अधिक्षक कार्यालय के सामने सरपंच के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. मृतक की पहचान कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन बघेल के रूप में हुई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के अनुसार, एसपी कार्यलय के सामने चाय की दुकान पर आज सुबह सरपंच पति कमलोचन बघेल की लाश मिलने से हड़ंकप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं. मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा जा रहा है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इस मामले में पुलिस सरपंच पति के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

See also  79 वर्षों बाद भी ‘आजादी’ रही अधूरी? प्रोटोकॉल का उल्लघन का आरोप, विधायक ब्यास कश्यप को नहीं मिला सम्मान, मानने पहुंचे अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply