देश

अपहरण के बाद हत्या का पुलिस ने 24 घंटों में किया खुलासा: एक ही शख्स से मां-बेटी को हुआ प्यार, पर‍िच‍ित ने जासूसी की तो तीनों ने म‍िलकर ले ली जान, तीनों गिरफ्तार

कानपुर

एक युवक को जासूसी करने में ही अपनी जान गंवानी पड़ गई. युवक अपने पर‍िच‍ित के कहने पर मोहल्ले की मां-बेटी के प्रेम संबंधों की जासूसी करता था. उनकी और उनके प्रेमी की सूचना उसके घरवालों को दे देता था. इससे परेशान होकर प्रेमी ने युवक की दो दिन पहले हत्या कर डाली थी. पुलिस ने प्रेमी और मां-बेटी दोनों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर द‍िया. कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र निवासी नवीन की अपहरण के बाद हत्या का पुलिस ने 24 घंटों में खुलासा कर दिया है. अवैध संबंधों में जासूसी करने के चलते नवीन की हत्या की गई थी.

मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रंजीत पाले और उसकी प्रेमिका मां-बेटी तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी ने बताया कि रंजीत पाले के उसी इलाके में रहने वाले भरत की मां और बहन के अवैध संबंध थे. इस बात से परेशान होकर उसने अपने एक पर‍िच‍ित नवीन को इस बात की जासूसी करने के ल‍िए कहा. नवीन इसकी जासूसी करके पूरी सूचना भरत को देता था.

See also  MP के आरोपी CG से गांजा लेकर जा रहे थे, गौरेला पुलिस ने 2 युवकों को दोबाचा, कैश समेत लाखों रुपए का गांजा बरामद

सूचना के बाद भरत इन दोनों की पिटाई करता था जिसके बाद मां-बेटी ने रंजीत से नवीन को रास्ते को हटाने को कहा. तीनों ने मिलकर नवीन की हत्या की पूरी योजना बना डाली. इसके लिए रंजीत ने पहले नवीन से दोस्ती की, फिर रंजीत अपने साथ नवीन को टेस्को की सुनसान कालोनी में ले गया जहां बिजली के तार से उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे थे और जांच के दौरान रंजीत को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया. डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी ने बताया क‍ि रंजीत काले के संबंध भरत की मां और बहन से थे. इस बात की सारी सूचना नवीन, भरत को देता था. इससे परेशान होकर रंजीत, नवीन को लेकर केस्को की सुनसान जगह ले गया जहां उसकी तार से हत्या कर दी. इस मामले में सभी आरोप‍ियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

See also  छत्तीसगढ़: 225 निजी स्कूलों में लग गया ताला… विधानसभा में सरकार के दिए आंकड़े...

Related Articles

Leave a Reply