छत्तीसगढ़

शर्मसार: होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों किया गैंगरेप

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ईरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता के गांव के घर में आरोपी होली खेलने के बहाने घर में घुसे। आरोपियों ने पीड़िता की माँ को किसी काम से घर के बाहर भेज दिया और जबरन दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

See also  होली की खुशियों में घोला जहर: मासूम बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में पिलाई शराब, आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, ईरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता के गांव के घर में आरोपी होली खेलने के बहाने घर में घुसे। आरोपियों ने पीड़िता की माँ को किसी काम से घर के बाहर भेज दिया और जबरन दुष्कर्म किया। एक युवक घर के सामने रखवाली कर रहा था। पीड़िता के माँ के घर आने पर पांचो युवकों को डंडे से मारकर भगाया गया। 

See also  बसंतपुर गोरखापाली में दो पक्षों में हिंसक विवाद, घर में तोड़फोड़ के बाद आगजनी; लाखों का नुकसान

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार 
इस घटना के बाद पीड़िता ईरागांव थाने में पहुंची और FIR दर्ज करवायी। जिसके बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में कुछ आरोपी बालिग और कुछ नाबालिग बताए जा रहे हैं। ये सभी आरोपी बिंझे गाँव के बताये जा रहे हैं।

See also  नैला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी

Related Articles

Leave a Reply