छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बसंतपुर गोरखापाली में दो पक्षों में हिंसक विवाद, घर में तोड़फोड़ के बाद आगजनी; लाखों का नुकसान

सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसंतपुर गोरखापाली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और उसके बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया। आग की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर, एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घर में रखे अन्य सामान भी जल गए, जिससे कुल मिलाकर करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने जातिगत भावनाओं के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी चली आ रही थी, जिसके कारण विवाद इतना बढ़ गया।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।

फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply