छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, तेज रफ्तार से दौड़ रहे 10 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर चांपा ; जिले में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान शहर में तेज गति से चल रहे 10 ट्रैक्टरों को पकड़ा। सभी वाहनों को थाने में सुरक्षित रखा गया।

पुलिस ने वाहन मालिकों को थाने बुलाया। उन्हें शिकायतों की जानकारी दी गई। चालकों को तेज रफ्तार से होने वाले खतरों के बारे में समझाया गया। साथ ही वाहनों के कागजातों की जांच कर चालान की कार्रवाई की गई।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर चांपा थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

थाना चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply