छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा के दो जनपद पंचायतों में BJP की जीत:अकलतरा में अन्नू अघरिया, बम्हनीडीह में मनीषा चौहान बनीं अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा और बम्हनीडीह जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। दोनों जनपद पंचायतों में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी अध्यक्ष बने। वहीं एक निर्दलीय उपाध्यक्ष ने जीत हासिल की है।

अकलतरा जनपद पंचायत में कुल 23 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित अन्नू शकुन देव अघरिया और भाजपा से बागी सुष्मिता समित सिंह के बीच मुकाबला हुआ।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

अन्नू अघरिया को 14 वोट मिले, जबकि सुष्मिता सिंह को 9 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित कमलेश पाटले ने 14 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस मालती कश्यप को 9 वोट मिले।

बम्हनीडीह जनपद पंचायत में भाजपा जीती

बम्हनीडीह जनपद पंचायत में भाजपा की मनीषा चौहान ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी इंद्रावती संतराम प्रधान को 12 वोटों के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार उत्तरा सनत सिदार निर्विरोध चुने गए।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply