छत्तीसगढ़रायपुर

सफाई ठेके के सुपरवाइजर ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बनाया शिकार, वीडियो बनाकर लाखों वसूले

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं जहां एक युवक ने नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उनके साथ दूष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम विष्णु सोनी है। वह नगर निगम सफाई ठेका में सुपरवाइजर है। बताया जा रहा है कि, विष्णु सोनी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। विष्णु ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और मौका देखकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने  नाबालिग का अश्लील फोटो वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए औरा सोने-चांदी के आभूषण ले लिए। 

See also  CG के इस सरकारी अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस पर बांटा ‘मुर्गा भात’, हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

आरोपी जेल भेजा गया 

इसके बावजूद विष्णु नाबालिग को परेशान करता रहा और उससे रूपए मांगता रहा। इससेे परेशान होकर नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आजाद थाना जाकर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार  कर जेल भेजा गया । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Related Articles

Leave a Reply