छत्तीसगढ़रायपुर

पेट्रोल पंप पर बॉटल में पेट्रोल नहीं देने पर महिला कर्मचारी को शख्स ने पीटा, एफआईआर दर्ज

रायपुर. राजधानी के पिरदा स्थित HP पेट्रोल पंप पर कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बॉटल में पेट्रोल नहीं देने पर युवक ने महिला कर्मचारी की बेदम पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई. इस मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी लल्ला बांधे ने महिला कर्मचारी की पिटाई की है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ नजर आ रही. इस फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

Related Articles

Leave a Reply