छत्तीसगढ़

सूरजपुर डबल मर्डर : प्रशासन ने मुख्य आरोपी के अवैध घरों पर चलाया बुलडोजर

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर डबल मर्डर मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है. कुलदीप साहू के अवैध घरों को बुलडोजर चलाकर गिराया जा रहा है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं.

बीते 13 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की बेटी और पत्नी की नृशंस हत्या कर दी थी. इसके बाद सूरजपुर में बवाल मचा रहा और लोग आरोपी के घर को जमीदोज करने की मांग करने लगे थे. इसके बाद सूरजपुर नगर पालिका ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया था और आज तड़के सुबह नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.

See also  महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मां-बेटे की मौत, बेटी घायल, अवैध संबंधों की चर्चा

कुलदीप एनएसयूआई का जिला सचिव और आदतन बदमाश है. आरोपी की गिरफ्तारी के चंद घंटे पूर्व ही एसपी सूरजपुर ने उस पर 10 हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी. कुलदीप साहू के पिता अशोक कुमार साहू निवासी बाजारपारा सूरजपुर के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज है.

See also  रायपुर में सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

Related Articles

Leave a Reply