छत्तीसगढ़

बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बच्चा झाड़ियों के सहारे बचा, गांव में पसरा मातम

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया। घटना से गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

See also  महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मां-बेटे की मौत, बेटी घायल, अवैध संबंधों की चर्चा

जानकारी के अनुसार ग्राम ईटार के पास साल्हेवारा बांध में तनिश डहारे (9) और समीर सोनवानी (12) अपने साथी 13 वर्षीय कुलेश्वर सोनवानी के साथ नहाने गए थे। इस दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से तनिश और समीर डूब गए। वहीं कुलेश्वर पानी में बहते हुए झाड़ियों में फंस गया और किसी तरह बाहर निकलकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

See also  बंद मकान में लगी आग ने 9 घरों को चपेट में लिया, लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल पहुंचकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसा गहरे पानी में चले जाने के कारण बताया जा रहा है।

See also  पेट्रोल-डीजल संकट के अफवाहों से बचें : खाद्य विभाग बोला- सभी के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को जलाशयों और बांधों के पास अकेले न जाने दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply