छत्तीसगढ़रायगढ़

कार की बैक लाइट और दरवाजों में छिपा था मौत का सामान: देख पुलिस भी रह गई दंग, 17 लाख का माल जब्त

रायगढ़ पुलिस को ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, एक मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल 17 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नशे के अवैध कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 1 मार्च को पाकरगांव, लैलूंगा क्षेत्र में घेराबंदी की गई।

See also  EOW ने चैतन्य बघेल के खिलाफ 3800 पन्नों का पेश किया चालान, 200 से 250 करोड़ रुपये मिलने का दावा

संदिग्ध रिट्ज कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी वाहन मोड़कर भागने लगे। पुलिस की सतर्कता से वाहन को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान के रूप में हुई है। पूछताछ में उड़ीसा से गांजा लाने और सप्लाई करने की बात सामने आई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

See also  घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई 24 दिन की नवजात बच्ची, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply