छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, देखिए लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए दिवाली से ठीक पहले गुड न्यूज है. एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी करने को लेकर अभ्यर्थी ने अपना आंदोलन तेज कर दिया था. गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के घर के सामने SI अभ्यर्थियों ने डेरा डाल दिया था. शर्मा ने उन्हें जल्द रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया था.

एसआई भर्ती के लिए इतने अभ्यर्थियों का चयन: पुलिस विभाग में 975 पदों पर 959 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. सिलेक्शन लिस्ट पुलिस विभाग की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जारी कर दी गई है.

साल 2018 में हुई SI भर्ती परीक्षा: एसआई भर्ती अभ्यर्थियों का पिछले 6 सालों से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है. आज एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं. सरकार ने दिवाली के पहले युवाओं को यह बड़ा तोहफा दिया है. यह भर्ती प्रक्रिया साल 2018 में शुरू की गई थी. तब करीब साढ़े 600 पद थे. इसके बाद साल 2021 में संशोधित विज्ञापन आया. तब पदों की संख्या बढ़कर 975 कर दी गई.

See also  रतनपुर में सड़क हादसा : रफ्तार से आ रही बाइक डिवाइडर से टकराई, फॉरेस्ट कर्मी की मौके पर मौत

इन पदों पर हुई भर्ती: पुलिस विभाग में सूबेदार/उनि-संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021: इस प्रक्रिया के तहत सूबेदार के 58 रिक्त पदों पर 57, उपनिरीक्षक के 577 रिक्त पदों पर पूरी भर्ती, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा) के 69 रिक्त पद पर 69 भर्ती, प्लाटून कमाण्डर के 247 रिक्त पद पर 247, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 6 रिक्त पद के लिए 2 की भर्ती, उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 3 रिक्त पद के लिए 1, उपनिरीक्षक (कम्प्यूटर) के 6 रिक्त पद के लिए 5, उपनिरीक्षक (रेडियो) के 9 रिक्त पद के लिए 1 पद पर भर्ती की गयी है.

कोर्ट में दायर याचिका क्रमांक-4529/2023 में पारित आदेश 19-07-23 के पालन में एक अभ्यर्थी के लिये उसके प्रथम प्राथमिकता के आधार पर अनुसूचित जनजाति वर्ग में सूबेदार (महिला) का एक पद रिक्त रखा गया है. बाकी पद पर्याप्त संख्या में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण खाली है.

See also  छत्तीसगढ़ में हरतालिका तीज की धूम : सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और देवी पार्वती से मांगी पति की लंबी आयु

975 पदों के लिए 1436 दावेदार: शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा के बाद पिछले साल साक्षात्कार हुआ. इसमें 1378 अभ्यर्थी शामिल हुए. इस बीच यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा. कोर्ट के निर्देश पर 370 अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया. यह परीक्षा 9 जुलाई 2024 को हुई. इस आधार पर जुलाई में ही 58 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ. इस तरह 975 पदों के लिए 1436 दावेदार थे.

छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म: पिछले साल अगस्त सितंबर में इंटरव्यू हुआ था. तब से अभ्यर्थी इस परीक्षा परिणाम का इंतजार करते आ रहे थे. इस बीच अभ्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर आमरण अनशन भी किया. इसके अलावा भी अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करते रहे. इस बीच हाई कोर्ट ने भी परीक्षा परिणाम जारी करने के सरकार को निर्देश दिए थे जिसके बाद अब सरकार ने परीक्षा परिणाम घोषित किया है.

See also  रक्षाबंधन से पहले 'विष्णु भैया' का बहनों को बड़ा तोहफा : 67 लाख से ज्यादा खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किस्त

Related Articles

Leave a Reply