छत्तीसगढ़

सड़क किनारे लगे फेंसिंग में जा घुसी बाइक, 3 युवकों की मौके पर मौत

बलौदाबाजार। जिले के सुहेला मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। घटना कुछ ही देर पहले ग्राम सेम्हराडीह के पास हुई, जो अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र कुकुरडीह जाने वाले मार्ग पर स्थित है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त तीनों बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे और काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे फेंसिंग पोल से जा टकराई, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस मौके पर रवाना हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

एक ही दिन में जिले में यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले एक अन्य हादसे में भी जिले में चार लोगों की जान चली गई। इस तरह एक दिन में कुल चार मौतों ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Related Articles

Leave a Reply