छत्तीसगढ़

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : धमतरी से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द

धमतरी. नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. धमतरी में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है. भाजपा ने गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में आज सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

12 प्रत्याशियों का स्वीकृत हुआ है नामांकन

अपर कलेक्टर इंदिरा देवरानी ने बताया कि धमतरी में महापौर के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया था. समीक्षा के बाद कुल 12 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत हुए हैं. विजय गोलछा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा था, जिस पर भाजपा ने गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में आज सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया. बताया जा रहा कि कांग्रेस ने एक मुस्लिम महिला को भी उम्मीदवार बनाया है.

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply