छत्तीसगढ़

जवान की मौत पर उठे सवाल : परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में SF-6 बटालियन में पदस्थ जवान विजेंद्र ठाकुर की मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने जवान की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई है. वहीं मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

जानकारी के मुताबिक, आक्रोशित परिजनों ने जवान के शव को देवनगर मुख्यमार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान न्याय देने के नारे लगाते हुए मौत की परिस्थितियों की जांच और वास्तविक वजह सामने लाने की मांग उठाई.

परिजनों का आरोप है कि बटालियन की ओर से गांव में शव लाने के दौरान किसी वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी नहीं थी. वहीं जवान को शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की. फिलहाल जवान की मौत को लेकर परिजनों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है.

See also  तेज रफ्तार कार ने बाइक को लिया चपेट में, चालक उलछकर गिरा सड़क पर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Related Articles

Leave a Reply