बिलासपुर

SI के खिलाफ थाने में केस दर्ज: वर्दी का रौब दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

रतनपुर

क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक SI के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। शादी के बाद भी धमकी देकर उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी SI ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 16 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद युवक आरक्षक बन गया। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की है। महिला ने बताया कि 16 साल पहले 2004 में वह रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

इसे भी पढ़े…. पिकनिक मनाने गया राजस्व विभाग का कर्मचारी डैम में डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

See also  ट्रैन के गेट में बैठा था युवक, नींद आने के कारण नीचे गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में इलाज़ जारी…

इस दौरान उसकी पहचान अजयकांत तिवारी से हुई। पहचान के कुछ दिन बाद अजय ने युवती को प्रपोज कर दिया। प्यार के झांसे में आई युवती के साथ अजय ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। बाद में उसका चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर भी हो गया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले युवक की शादी हो गई। वहीं, पीड़िता की भी दूसरी जगह शादी हो गई।

इसे भी पढ़े…. Love Crime News: प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा, शादी का दबाव बनाने पर उतारा मौत के घाट

इसक बाद भी वह वर्दी का रौब दिखाकर और पुराने फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर संबंध बनाता रहा। बार – बार की धमकियों से परेशान होकर महिला ने अब पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की है। इस पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ है। विभागीय अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

See also  नाबालिग को पहले बनाया हवस का शिकार जब शादी हो गई तो सुसराल छोडऩे धमकाने लगा, युवक और उसकी मां गिरफ्तार

 

Related Articles

Leave a Reply