छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से सोने का गहना गायब!, बैंक प्रबंधन के खिलाफ थाने में की शिकायत

दुर्ग। बैंक का लॉकर भी अब सुरक्षित नहीं रहा. भिलाई के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में रखा सोने का गहना गायब हो गया. लॉकर मलिक की रिपोर्ट पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

सौमिल लुनिया ने भिलाई के सिविक सेंटर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में सोना रखा था. धनतेरस के दिन सोना निकालने पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर लॉकर को खोलकर देखा है, तो उसके अंदर सोने का गहने नहीं था.

सौमिल ने बताया कि इस पर बैंक प्रबंधन से बात करने पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना की शिकायत मिलते ही भिलाई नगर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बैंक स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है.

See also  बैंक डकैती का बना रहे थे प्लान, पुलिस ने सभी आरोपी को दबोचा, युवकों के पास से मिली पिस्टल और कटर

Related Articles

Leave a Reply