छत्तीसगढ़

कार की ठोकर से युवती की मौत, मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल जा रही थी डोंगरगढ़

राजनांदगांव. क्वांर नवरात्रि के दूसरे दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल डोंगरगढ़ जा रही युवती को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मारी, जिससे गंभीर रूप से घायल युवती की अस्पताल में मौत हो गई. यह हादसा सोमनी थाना क्षेत्र के मनकी के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नवरात्रि के चलते राजनांदगांव पुलिस ने पदयात्रियों के लिए अंजोरा से हाईवे को वन वे किया है. बता दें कि डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र में पैदल आते हैं. वही आज भिलाई से डोंगरगढ़ पैदल अपनी मोनकामना को लेकर आ रही 21 वर्षीय महिमा साहू को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी.

सीएसपी वैशाली जैन ने बताया, हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को भिलाई के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

See also  स्कूली बच्चों को खिलाया कुत्ते का जूठा: हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, प्रभावित बच्चों को मुआवजा देने का आदेश

Related Articles

Leave a Reply