छत्तीसगढ़

अचानक धंस गई खेत की जमीन, बन गया गहरा गड्ढा, किसान दहशत में

जगदलपुर। जगदलपुर से 30 किलोमीटर दूर मुंडागांव में एक अजीबोगरीब घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक खेत में अचानक से जमीन धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

इसके बाद, फसल काटने गए किसान को लगा कि यह मामूली गड्ढा है और कीचड़ की वजह से जमीन धंस गई है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

लेकिन शनिवार को, धान की फसल काटने गए गांव के लोग उस वक्त हैरान हो गए जब जमीन का यह छोटा गड्ढा पहले 10 फीट और फिर लगभग 15 फीट गहरा हो गया। यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने इस रहस्यमयी गड्ढे का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply