छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: CAF जवान ने पत्नी से विवाद के बाद बाथरूम में लगा ली फांसी

गरियाबंद

रविवार को एक छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स (CAF) जवान ने फंदे से झूलकर जान दे दी। जवान का शव दोपहर करीब 12 बजे बाथरूम में लटकता मिला। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली के जवान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि जवान ने पारिवारिक कारणों के चलते सुसाइड किया है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर के रहने वाले नरेंद्र समरत CAF की 16वीं बटालियन में पदस्थ थे। वे गरियाबंद में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर करीब 11:30 से 12 बजे के बीच जवान ड्यूटी से घर लौटा था। जिसके बाद दिवाली में सामानों की खरीदी और छुट्टियों में घर जाने की बात को लेकर पत्नी प्रमिला के साथ विवाद हो गया। वो बाथरूम में चला गया और उसने गुस्से से दरवाजा बंद कर दिया। घबराई पत्नी चींखते हुए घर से बाहर निकली और आस-पास के लोगों को इकट्‌ठा किया। पड़ोसियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

See also  बड़ी खबर: रफ्तार का कहर- स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Related Articles

Leave a Reply