छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

जांजगीर चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के डिविजनल रेलवे प्रबंधक से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जांजगीर नैला स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ साथ स्टेशन के दोनों तरफ के जर्जर रोड की मरम्मत कराने की मांग रखी। अपने मांग पत्र में उन्होंने नैला स्टेशन में रेल ओवर ब्रिज के निर्माण को गति प्रदान करने, प्रसिद्ध नहरिया बाबा मंदिर के पास फूट ओवर ब्रिज निर्माण करने सहित नैला स्टेशन में गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की है। विधायक ब्यास कश्यप के साथ किशन आदित्य, पवन कश्यप, अरमान खान और अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।

See also  ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों बिजली विभाग के सहायक अभियंता को पकड़ा

Related Articles

Leave a Reply