छत्तीसगढ़

प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग और फिर फांसी लगाकर दे दी जान, पेड़ पर लटकती लाश

बेमेतरा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां नवागढ़ में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुचना पर पहुंची नवागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला नवागढ़ के वार्ड नंबर एक का है। पुरानी मंडी में सुबह लोगों ने पेड़ पर लड़का लड़की के शव को लटकते देखा। जिसकी सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंचे, पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

See also  सक्ती में दिल दहला देने वाली वारदात: गुटखा के पैसे नहीं मिले तो मां को मार डाला

आत्महत्या से पहले भरी प्रेमिका की मांग 

आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा है। उसके बाद उन्होंने मौत को गले लगाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। परिजनों का दोनों घरों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

नवागढ़ थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि मंडी प्रांगण में पेड़ में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रक्रिया की जा रही है। मृतका की मांग में सिंदूर है। घटना के पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  करंट की चपेट में आने से महिला की मौत : कूलर में पानी डालते समय हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच

Related Articles

Leave a Reply