छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ी उठाईगिरी: रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख पार, अपनों ने ही रची थी साजिश!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में उठाईगिरी की एक बड़ी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। कलेक्टोरेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास एक एफसीआई (FCI) अफसर की कार से 38 लाख रुपए पार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

मंदिर हसौद निवासी एफसीआई अफसर ज्ञानप्रकाश पाण्डेय सोमवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए अपनी कार से कलेक्टोरेट पहुंचे थे। उनके पास बैग में 38 लाख रुपए नकद थे, जिन्हें उन्होंने कार की सीट पर रखा था। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ऑक्सीजोन के पास की है। बताया जा रहा है कि जब वे किसी का इंतजार कर रहे थे, तभी मौका पाकर चोरों ने नोटों से भरा बैग गायब कर दिया।

See also  बिलासपुर में ईडी का छापा, कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और तीन करोड़ के हीरों का हार जब्त

रखवाले की ही बिगड़ गई नीयत

पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिस परिचित को अफसर ने रुपयों की रखवाली के लिए साथ रखा था, उसी की नीयत इतनी बड़ी रकम देखकर डोल गई। उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस उठाईगिरी को अंजाम दिया।

See also  शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सिविल लाइंस पुलिस एक्टिव हुई। संदेह के आधार पर अफसर के परिचित सहित चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है।

See also  ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी : डिप्टी ब्रांच मैनेजर और पति ने रची साजिश, उपभोक्ताओं के सोना लेकर फरार

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया है। जल्द ही इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply