छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा घायल, हालत गंभीर, रायपुर रेफर करने की तैयारी

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्हें डिमरापाल जिला अस्पताल लाया गया है, जहां से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. यह घटना परपा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे -63 में मारेंगा के पास हुई है.

जानकारी के मुताबिक तूलिका कर्मा की गाड़ी और सामने से आ रही वाहन में जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में तूलिका गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें एंबुलेंस की मदद से डिमरापाल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घायल तूलिका कर्मा को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि घायल तूलिका कर्मा झीरम घाटी नक्सली हमले में मारे गए बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की बेटी है.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

Related Articles

Leave a Reply