छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रोफेसर का अपहरण कर लूट, न्यूड वीडियो बनाकर मांगे 25 लाख, टीचर, सीएएफ जवान सहित 5 अरेस्ट

जांजगीर चांपा: एक दिसंबर को शिवरीनारायण थाना पहुंच कर प्रोफेसर राम कुमार सिंह कंवर ने उनका अपहरण कर बंधक बनाने और लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके कपड़े उतरवाए उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 14 लाख रुपयों की मांग की.

अपहरण लूट फिरौती और ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी

चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने इस पूरे मामले के बारे में बताया. उन्होंने कहा- “राम कुमार सिंह कंवर ने शिवरीनारायण थाना में दर्ज लिखित शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को उन्हें एक फोन कॉल आया. फोन करने वाले ने उन्हें पहले से जानने और मिलने के लिए बुलाया. किसी पहचान वाले के फोन होने की संभावना पर प्रोफेसर उनके बताए जगह पर मिलने पहुंचे. वहां एक व्यक्ति मौजूद था. प्रोफेसर जैसे ही उनसे मिलने जाने लगे तभी चार और लोग वहां पहुंचे और उनके साथ बदतमीजी करते हुए उनके पास रखे 2900 रुपये लूट लिए.

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

आरोपियों ने प्रोफेसर का अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले गए. वहां मारपीट करते हुए प्रोफेसर के कपड़े उतरवाए. उनका न्यूड वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की मांग की. जिससे घबराकर प्रोफेसर ने एकाउंट ने 15 लाख रुपये होने की बात कही और उन्हें 15 लाख का चेक दिया. जिसके बाद आरोपियों ने प्रोफेसर को छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने दूसरे दिन बैंक में पैसे निकालने के लिए बुलाया. प्रोफेसर बैंक पहुंचे, अपने कमाए पैसों को लुटते देख उन्होंने आरोपियों का विरोध किया और चिल्लाने लगे. बैंक में हंगामा होते देख आरोपी फरार हो गए. बैंक से सीधे वह शिवरीनारायण थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई.

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

उधार चुकाने के लिए बनाई लूट की प्लानिंग, टीचर, जवान, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

प्रोफेसर के अपहरण, फिरौती और लूट के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने जांच शुरू की. 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें सीएएफ जवान करन दिनकर, शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे, अरुण मनहर, श्याम सिन्हा के साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपनी उधारी चुकाने के लिए पैसे लूटने की योजना बनाई. शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे ने ही प्रोफेसर राम कुमार के साथ लूट की योजना बनाई. लेकिन प्रोफेसर की हिम्मत ने उनके प्लान को फेल कर दिया.

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

एसडीओपी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ 140 (2),308(2),309(6),61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है. घटना में प्रयुक्त बाइक और 5 मोबाइल जब्त किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply