देश

Big News- दर्दनाक सड़क हादसा: बस और एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 8 शव निकाले, कई अब भी फंसे

अमड़ापाड़ा

झारखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं जबकि कई अन्य लोग फंसे हैं। घटना पाकुड़ में अमड़ापाड़ा के पडेरकोला का है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है। अब तक की जांच के मुताबिक, बस और ट्रक, दोनों तेज गति से चल रहे थे। इस कारण टक्कर हुई। एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं।

बुधवार सुबह कृष्णा रजत बस और एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लोगों की मौत हुई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

See also  नदी में एनीकट पार करते समय पैर फिसलने से टीचर समेत 3 लोग डूबे

Related Articles

Leave a Reply