छत्तीसगढ़

चारभाटा में विधायक पर जानलेवा हमला, उपद्रवियों ने फेंका पेट्रोल बम

बेमेतरा: बेमेतरा जिला मुख्यालय से सटे चारभाठा (ढोलिया ) में सोमवार रात संत बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी पहुंचे. इस दौरान कार्यक्रम में विधायक पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई.

आखिर क्या है पूरी घटना: सोमवार को जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम चारभांठा में बाबा गुरु घासीदास जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू रात लगभग 10:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम शुरू होने के बाद मंच में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान मंच के बाजू से अचानक शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू को निशाना बनाकर फेंका गया.

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

बाल बाल बचे विधायक: गनीमत ये रही कि पेट्रोल से भरी बोटल विधायक साहू पर ना पड़ते हुए साउंड ऑपरेटर युवक की सिर में लगी. जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है. लहूलुहान युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

ग्रामीणों ने की घटना की निंदा: स्थानीय ग्रामीण और आयोजनकर्ता खेलूराम टंडन ने इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि गांव में घासीदास जयंती का कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम में विधायक जब मंच पर थे तभी अज्ञात उपद्रवियों ने शराब की बोटल में पेट्रोल भरकर उन पर फेंका. दूसरे युवक को चोट लगी है. गांव में पहली बार इस तरह की घटना हुई है. इससे समाज पर गलत संदेश जाता है. पुलिस को तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ना चाहिए.

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

बेमेतरा पुलिस जांच में जुटी: बेमेतरा SDOP मनोज कुमार तिर्की ने बताया कि विधायक की सुरक्षा में कोई कमी नहीं की गई. पुलिस लाइन से जवान सुरक्षा में लगे हुए है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस बल मौके पर भेजा गया. लोगों से पूछताछ की जा रही है.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply