छत्तीसगढ़

खुद को BEO बता रहा व्याख्याता गिरफ्तार : बना ली खुद को BEO नियुक्त करने की फर्जी आदेश कॉपी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खुद को बीईओ बताने वाला व्याख्याता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी दयाल सिंह बघेल फर्जी आदेश  कॉपी दिखाकर खुद को बोड़ला का प्रभारी बीईओ बनने की कोशिश कर रहा था। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी दयाल सिंह बघेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। आरोपी बेंदरची स्कूल में व्याखाता के पद पर पदस्थ थे। 

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

दरअसल, आरोपी ने डीईओ वायडी साहू के अवर सचिव के हस्‍ताक्षर से फर्जी आदेश कॉपी बनाया था। जिसमें दयाल सिंह को प्रभारी बीईओ बोडला के पद पर पदस्‍थ करने का निर्देश था। जारी आदेश के अनुसार दयाल सिंह का निलंबन समाप्‍त कर दिया गया है। जिसके बाद आदेश को देखने के बाद डीईओ ने दयाल सिंह को ज्‍वाइनिंग दे दिया था।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

फरार चल रहा था आरोपी व्याख्याता 

इसी बीच डीईओ की नज़र आदेश में लिखे हुए तारीख पर पड़ी।  जिसमें 19 जुलाई 2024 की तारीख लिखी हुई थी। जिसके बाद डीईओ साहू ने दयाल सिंह की ज्‍वाइनिंग को निरस्‍त करते हुए आदेश को सत्‍यापना के लिए डीपीआई को भेजा। वहीं इस आदेश को डीपीआई ने फर्जी बताया था। जिसके बाद आरोपी व्याख्याता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं आरोपी दयाल सिंह मामला सामने आने के बाद से ही फरार चल रहा था।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply