छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 4 अंतर्राज्यीय तस्कर 320 नग अवैध कफ सिरप सहित गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर में 4 अंतर्राज्यीय तस्करों से 320 नग अवैध कफ सिरप जब्त किया गया है। मध्यप्रदेश से आए तस्करों ने नशे के लिए इस्तेमाल करने 40 हजार के कफ सिरप का सौदा डेढ़ लाख में किया था और इसकी डिलीवरी देते इसके पहले कि पुलिस ने उन्हें कप सिरप सहित धर दबोचा। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बिलासा ताल के पास डिलीवरी देने पहुंचे थे

दरअसल बिलासपुर पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन होने की खबर मिली थी। ए.सी.सी.यू. एवं थाना कोनी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बिलासा ताल के पास एक ग्रे रंग की पल्सर क्रमांक एमपी 18 जेडई 8110 के पास खड़े 4 व्यक्ति लाल काला व ग्रे रंग का पिट्‌ठू बैग व आसमानी सफेद प्लास्टिक बोरी रखे हुए नजर आए। टीम ने इसकी तलाशी ली तो अवैध कप सिरप की तस्करी का खुलासा हो गया।

See also  प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस ने ऐन मौके पर धर दबोचा

इस मामले में पुलिस ने एन.डी.पी.एक्ट के तहत कोनी थाना में धारा 21 (सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश से आए चार तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आशु महतो(28 वर्ष) साकिन धनपुरी दफाई नं. 2 थाना अमलई जिला शहडोल मध्यप्रदेश, साहिल दाहिया (19) निवासी धनपुरी रेल्वे कालोनी नं. 3 अमलई, अंकित चौहान (23) धनपुरी गली नं. 3 थाना अमलई एवं सुनील शर्मा (27) धनपुरी गली नं. 2 थाना अमलई शामिल है।

See also  चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को कहा थैंक्यू

बाइक, मोबाइल और कफ सिरप जब्त

पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करों से
320 नग कोडिन सिरप, एक ग्रे रंग की पल्सर क्रमांक एमपी 18 जेडई 8110
, 4 नग एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया।

कड़ी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस के मुताबिक नशे के कारोबारियों के विरूद्ध एण्ड-टु-एण्ड विवेचना की जाएगी तथा फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  भूपेश बघेल को झटका : हाईकोर्ट का चुनाव याचिका रद्द करने से इनकार, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

उक्त कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार, निरीक्षक राहुल तिवारी, अजरूउद्दीन प्र. आर. चंदन कुमार आतिश पारिक व टीम ने की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply