छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे ठेकेदार के घर CBI का छापा, 10 सदस्यीय टीम कर रही है दस्तावेजों की जांच

बिलासपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक टीम ने रेलवे से जुड़े कार्यों में शामिल ठेकेदार कंपनी झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड पर शुक्रवार को छापा मारा. यह कार्रवाई सुबह के समय शुरू हुई, जिसमें 8 से 10 सदस्यों वाली CBI टीम मौके पर जांच कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, यह छापा रेलवे प्रोजेक्ट्स में संभावित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की जांच के तहत मारा गया है. झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड रेलवे के कई बड़े निर्माण कार्यों को ठेके पर अंजाम देती है और हाल के वर्षों में इस कंपनी को करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट आवंटित किए गए हैं.

See also  विधायक का अनोखा फैसला : VIP शादी छोड़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे विवाह, प्रदेशभर में चर्चा

CBI अधिकारियों ने कंपनी के कार्यालय में दस्तावेजों की गहन तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण फाइलों व डिजिटल डेटा को जब्त किया. इस दौरान कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई.

हालांकि, अभी तक CBI की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह कार्रवाई बड़े रेलवे ठेकों में भ्रष्टाचार की आशंका को लेकर की जा रही बताई जा रही है. जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि CBI आने वाले दिनों में और भी ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है.

See also  पति के खिलाफ महिला थाने पहुंची पत्नी : धोखे से शादी करने का आरोप, बच्चे से लगवाता है पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Related Articles

Leave a Reply